बाबई: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शामिल हुए, माखननगर में जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
मंगलवार माखन नगर के जयस्तंभ आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में क्षेत्रीय ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।