बाबई: धमासा में युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक 3 घंटे चली सर्चिग
धमासा में बुधवार को एक 22 साल के युवक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था।सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी राज्यपाल सिंह जादौन,नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने युवक को तालाब में खोजा। उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद नर्मदापुरम से SDERF प्लाटून कमांडेंट शिवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।