सागर नगर: कैंट थाने के पटकुई में आरोप-प्रत्यारोप, सरपंच प्रतिनिधि ने मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच के लिए SP को दिया ज्ञापन
थाना कैंट अंतर्गत ग्राम पटकुई में सरपंच प्रतिनिधि विशाल गुरु पर लगाए गए मारपीट और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। आरोपों के बीच सरपंच प्रतिनिधि ने मंगलवार की शाम 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार पटकुई निवासी रवि शंकर पटेल ने सरपंच प्रतिनिधि विशाल गुरु पर मारपीट करने एवं जमीन हड़पने के