फतुहा: पटना आईजी जितेंद्र राणा ने फतुहा थाना पहुंचकर किया निरीक्षण
Fatwah, Patna | May 19, 2026 मंगलवार की दोपहर पटना के आईजी जितेंद्र राणा फतुहा थाना पहुंचकर निरीक्षण किया है। इस दौरान फतुहा थाना पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई है। उन्होंने फतुहा थाने के लंबित केसों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द लंबित केसों को निष्पादन करने का निर्देश दिया है। न्यायालय द्वारा आदेशित वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।