गोपालगंज: तिर्बिरवा गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिर्बिरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई।