गोपालगंज: रुद्रपुर गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।