गोपालगंज: सदर अस्पताल रोड पर ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घटना के बाद भीड़ उमड़ी
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में ठेला खड़ा करने की विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर 2:00 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामले को शांत कर दिया। वही इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई।