गोपालगंज: कोईनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर टैंकर पलटा, हादसे में चालक घायल
मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी मोड़ के समीप एक खाली टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर एनएच 27 के किनारे पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक जख्मी हो गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह यह टैंकर गोपालगंज की तरफ से आ रहा था। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।