गोपालगंज: गोपालगंज में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया, 1 लाख 53 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला
गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे तक वहां जांच अभियान चलाया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 1 लाख 53 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूल है । बताया जाता है कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इसकी जानकारी ट्रैफिक डीएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने दी है।