गोपालगंज: गोपालगंज कोर्ट में छात्र अटल पाण्डेय हत्या मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास, जुर्माना भी लगाया
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में बीते 2021 में छात्र अटल पाण्डेय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल दो आरोपितों को जज मानवेंद्र मिश्रा ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व एक एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। इसकी जानकारी अभियोजन पदाधिकारी ने दी।