मलारनाडूंगर: लालसोट कोटा हाईवे पर मलारना चौड़ में भीषण सड़क हादसा, टूरिस्ट बस की टक्कर से 2 व्यक्तियों की मौत, 1 घायल
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट कोटा हाईवे पर मलारना चौड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बुधवार देर शाम करीब 8:00 बजे भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां एक टूरिस्ट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।