मुरैना नगर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल में नशा मुक्ति और तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
मुरैना में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति और तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मुरैना यूथ अकादमी द्वारा जिला जेल मुरैना और जोरा जेल में संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बंदियों को तंबाकू और निकोटीन के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई और तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।