गुन्नौर: गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नरौरा गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बुलंदशहर और जनपद संभल की सीमा पर तहसील गुन्नौर क्षेत्र में स्थित नरौरा गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने बाढ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों और निचले क्षेत्रों के लोगों से अपील की ।