इटावा: इटावा में डग्गेमार बसों का आतंक, रोडवेज बस से जबरन सवारियां उतारी, महिला परिचालक के रोकने पर बदसलूकी
Etawah, Etawah | Jun 1, 2026 शहर में अवैध रूप से संचालित डग्गेमार बसों पर प्रभावी कार्रवाई न होने से परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला शहर के बस स्टैंड क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां रोडवेज की एक महिला परिचालक के साथ प्राइवेट बस संचालकों ने अभद्रता की। आरोप है कि रोडवेज बस में सवार यात्रियों को जबरन अपनी बस में बैठाने का विरोध करने पर महिला परिचालक से बदसलूकी की गई।