सरमेरा: सरमेरा के मलावां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में सात लोग जख्मी
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के समीप बुधवार की सुबह सरमेरा बिहटा एस एच 78 पर सड़क दुर्घटना में कार चालक सहित सात लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को सरमेरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को रेफर कर दिया है।