प्रतापगढ़: बोरी पी गांव में कुएं में अधनग्न अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
बोरी पी गांव में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में स्थित कुएं से अधनग्न अवस्था में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। घटना धनावा पाड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां दिनेश पिता रावजी के खेत में बने कुएं से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह किसी ग्रामीण ने थाना पीपलखूंट पुलिस को सूचना दी कि कुएं से बदबू आ रही है और अंदर