शिवपुरी नगर: शिवपुरी में राष्ट्रभक्ति का ज्वार: तात्या टोपे की शहादत पर सुरों और शब्दों से दी स्वरांजलि
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक तात्या टोपे के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर शिवपुरी शहर के तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय भव्य 'शहीद मेले' का आयोजन किया गया। 18 और 19 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में जहाँ एक ओर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और काव्य पाठ ने राष्ट्रभक्ति का ज्वार उत्पन्न कर दिया।