बेगूसराय: नगर निगम के वार्ड-42 खातोपुर से विष्णुपुर जाने वाली सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
डीएम तुषार सिंगला ने नगर निगम के वार्ड- 42 खातोपुर से विष्णुपुर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे मिली. इस मौके पर उन्होंने कहा कि STP का कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान समय में वर्षा की वजह से सड़क पर अत्यधिक कीचड़ जमा हो गया है.