Public App Logo
#गंगानगर सराय इनायत में भीषण सड़क हादसा, तीन कांवड़ियों की मौत* #प्रयागराज, गंगानगर सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों की पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। #prayagrajnews - Allahabad News