जमुई: बालाडीह के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 16, 2026 बालाडीह गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा एक युवक को शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो युवकों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।