कोटकासिम: उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए 28 जुलाई को विशेष जागरूकता मार्गदर्शन शिविर का आयोजन होगा
Kotkasim, Alwar | Jul 27, 2026 जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र खैरतल तिजारा के तत्वावधान में स्थानीय उद्यमियों व्यापारियों एवं आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य विशेष जागरूकता मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया की ये शिविर 28 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।