प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों को मार्च माह से दो माह का एक मुश्त राशन दिया जाएगा। आमजनों को एक बार में मार्च-अप्रैल एवं दूसरी बार में मई जून का राशन एक साथ मिलेगा। यह निर्देश खादय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने जारी किए हैं। अभी तक पात्र परिवारों को उचित मूल्य की दुकान से हर माह राशन लेने के लिए जाना होता था।