मोरदा के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
वैर। वैर-बयाना मार्ग पर मोरदा गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। गांव त्यौहारी निवासी राहुल पुत्र सेठ बाइक से वैर से त्यौहारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोरदा गांव के पास एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल घायल हो गया।
घटना की सूचना राहगीरो ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल राहुल को उप जिला अस्पताल वैर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए भरतपुर रेफर कर दिया गया।
Weir, Bharatpur | Sep 18, 2026