भरतपुर महापौर का निर्विरोध निर्वाचन तय, अनुराधा सिंह होंगी महापौर
भरतपुर। नगर निगम भरतपुर के महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सिंह पत्नी हजारी सिंह का निर्विरोध महापौर बनना तय हो गया है। महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से अनुराधा सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं निर्दलीय पार्षद विचित्रा सिंह ने भी महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।
शुक्रवार को निर्दलीय पार्षद विचित्रा सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में अनुराधा सिंह ही रह गई हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध महापौर चुना जाना तय माना जा रहा है।
नामांकन वापसी के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुराधा सिंह के भरतपुर महापौर बनने की घोषणा की जाएगी।
Weir, Bharatpur | Sep 18, 2026