घाटोल: सेनावासा में उचित मूल्य की दुकानों के दो पार्ट होने के बावजूद 4 माह से अन्य ग्राम पंचायतों में राशन लाने को मजबूर
घाटोल उपखण्ड के सेनावासा ग्राम पंचायत मे गुरुवार को राज्य सरकार का गुरुवार ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार शिविर के दौरान ग्रामीणों ने उचित मूल्य की दुकानों पर गेहूं वितरण व्यस्था सुचारु करने की मांग को लेकर शिविर प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया है। सेनावासा मे उचित मूल्य का गेहूं उपलब्ध कराने की माँग की है।