कसडोल: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कसडोल ने स्वच्छता और जन जागरूकता के लिए कसडोल गार्डन में विशेष सफाई की
नगर पंचायत के पार्षदों के साथ स्वच्छता दीदियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और गार्डन परिसर की साफ-सफाई की अभियान के दौरान परिसर में फैले कचरे एवं अन्य अव्यवस्थित सामग्रियों को हटाकर गार्डन को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है