सोहागपुर: सोहागपुर में रात के समय हो रहा कचरा संग्रहण, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल
नगर परिषद सोहागपुर द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कमर्शियल एरिया में रात्रिकालीन कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का नियमित रूप से संग्रहण किया जा रहा है। रात्रि के समय कचरा संग्रहण होने से बाजार एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में दिनभर जमा होने