समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
मिशन कायाकल्प के तहत अगले 15 दिनों में विद्यालयों में रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने का निर्देश
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण:
सभी विद्यालयों में रंग-रोगन कराने तथा रनिंग वाटर की व्यवस्था के लिए नल एवं पाइप की मरम्मत, बल्ब, पंखे सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इन कार्यों को विद्यालय स्तर पर अभियान मोड में अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने को कहा गया।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत शत-प्रतिशत नामांकन:
जिला पदाधिकारी ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन का निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।
अपार कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश:
विद्यार्थियों के अपार कार्ड निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा गया। इस कार्य में रुचि नहीं लेने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर:
सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों का सघन निरीक्षण करने तथा अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही, विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में अभियान चलाकर विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Bihar Education Department Buxar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #bihar
Buxar, Bihar | Oct 12, 2026