वारासिवनी: सिंचाई विभाग बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, रात में गांजा, शराब, जुआ खेलने वालों का पहरा, चोरी की वारदात सामने
रामपायली रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में अज्ञात चोर पीछे का ताला तोड़कर दो पाइप चोरी कर ले गए। 3 सितंबर की सुबह कर्मचारी पहुंचा तो ताला टूटा मिला। सूचना पर अधिकारी अमन टेंभरे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दस्तावेज व अन्य सामग्री सुरक्षित मिली, जबकि दो पाइप गायब थे। अधिकारी ने बताया कि परिसर में सुरक्षा व सीसीटीवी के अभाव में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता