टिमरनी: हरदा में कृषि रथ अभियान शुरू, विशेषज्ञ 10 दिन तक गांव-गांव पहुंचेंगे
Timarni, Harda | May 16, 2026 कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा जिले में किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई है। आज 16 मई 4 बजे जिला मुख्यालय से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही टिमरनी और खिरकिया विकासखंडों में भी कृषि रथों का संचालन शुरू हुआ है।