बंदरा: बंदरा सीएचसी में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत फूड बास्केट का किया गया वितरण, पौष्टिक भोजन के महत्व की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत दो टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित किए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद एवं अन्य चिकित्सकों ने टीबी मरीज रामाशीष महतो और विक्रम कुमार को फूड बास्केट