पाकरटांड: बाजार टोली के पास खेत के कीचड़ में बेहोश मिला व्यक्ति, एंबुलेंस से सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया
सिमडेगा के बाजार टोली के पास मंगलवार को 11:00 बजे खेत के कीचड़ में बेहोशी की हालत में अज्ञात व्यक्ति मिला। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों द्वारा उसे कीचड़ में सने हुए हालात में ही उठाकर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी इलाज चल रही है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।