प्रतापगढ़: दिलीपपुर बाजार में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के बीच जमकर तकरार, वीडियो हुआ वायरल
अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग में सियासी मर्यादा तार -तार हो गई। दिलीपपुर बाजार में आयोजित एक मैरिज हाल में पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री प्रो.शिवाकांत ओझा के बीच तीखी नोक झोंक हुई।समर्थकों में हुई जमकर गाली गलौज तथा एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई।