मंझनपुर: धर्म परिवर्तन मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने अफजलपुर वारी पुलिया से किया गिरफ्तार
मोहब्बतपुर पईन्सा थाना की पुलिस ने बुधवार को अफजलपुर वारी पुलिया से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए शख्स पर धर्म परिवर्तन का आरोप था जिस पर थाने में मुकदमा दर्ज था।महाराष्ट्र की एक युति ने आरोप लगाते हुए युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था।युवती ने कहा कि वह उसके साथ ही रहता था दो माह से उसे छोड़कर चला आया है।पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए चालान कर दिया है।