मंझनपुर: मंझनपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, सेफ हाउस सेफ हॉस्पिटल एवं हेलीपैड आदि का डीएम एवं एसपी ने भृमण कर लिया जायजा
जिलाधिकारी राजेश कुमार रॉय द्वारा पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ जनपद कौशाम्बी में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वीवीआईपी/वीआईपी के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मंझनपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, सेफ हाउस, सेफ हॉस्पिटल एवं हेलीपैड सहित यातायात रूट व्यवस्था व अन्य सम्भावित स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया है।