कुरई: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया का सिवनी के रुखड़ में हुआ आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मान
Kurai, Seoni | Jun 11, 2026 सिवनी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया के सिवनी के कुरई ब्लाक के रुखड़ रेस्ट हाउस में आगमन पर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गुरुवार को जिला सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर नेहा मीना और एसपी कृष्ण लालचंदानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया।