गुन्नौर: कस्बा बबराला में टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला से सोने की जंजीर और कानों के कुंडल ठग लिए, मौके से फरार
बबराला थाना के कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता ने सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बुजुर्ग मां अपने घर से दुकान पर जा रही थी। तभी रास्ते में दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला से बातचीत शुरू कर दी और अपनी बातों में उलझाते हुए गले से सोने की जंजीर और कानों से कुंडल निकाल लिए और मौके से भाग गए। टप्पेबाजों को इधर उधर तलाश किया लेकिन पता नहीं चला।