कासगंज: नगला ढक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक की मौत, दो घायल, मृतक का शव भेजा पीएम के लिए
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला ढक में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में की 30 वर्षीय युवक विपिन की मौत हो गई, जबकि उसके दो बड़े भाई अवधेश रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर तैनात है।