बड़हिया: बड़हिया में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू
बुधवार को बड़हिया नगर में 7.28 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई. अपराह्न 12:30 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेफरल अस्पताल के ठीक सामने बनाए गए तीन मंजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन 29 सितंबर 2025 को हुआ था. 24 मई 2026 को जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवा शुरू करने का निर्देश दिया था.