असवार में आयोजित जन-विश्वास शिविर में सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आज विकासखण्ड लहार के ग्राम पंचायत असवार के शासकीय उ.मा. विद्यालय परिसर में जनसंवाद एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में राजस्व विभाग, लोकसेवा प्रबंधन, बिजली विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य विभाग और सामाजिक न्याय विभाग से संबंधित कुल 25 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जन-विश्वास शिविर अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं।
अपर कलेक्टर श्री नाडिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
98 views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026