बीरपुर: डीहपर व पर्रा पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का हुआ आयोजन
मंगलवार को बीरपुर प्रखंड के डीहपर व पर्रा पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के बीटीएम वैभव कुमार ने खरीफ किसान चौपाल अन्तर्गत खरीफ मौसम में होने वाली खेती, बीज टीकाकरण, मिट्टी जांच, बीज उपचार, मोटे अनाज मडुवा ,सामा ,कोदो कौनी ,ज्वार बाजरा सहित धान खरीफ, मक्का की बेबी कार्न व स्वीट कार्न खेती को लेकर किसानों को जागरूक किया।