दमोह: पानी की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन, दमोह-सागर मार्ग पर लगाया जाम, पुलिस मौके पर पहुंची
Damoh, Damoh | May 11, 2026 दमोह सागर मार्ग पर सागर नाका चौकी अंतर्गत बरमासा के निवासियों ने पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया,बड़ी संख्या में लोग खाली कुप्पे और वर्तन लेकर सड़क पर बैठ गए और पानी की मांग करते हुए नारेबाजी की,लोगो के प्रदर्शन के कारण दमोह सागर मार्ग पर वाहनों की कतारे लग गई प्रदर्शन की सूचना पर सागर नाका चोकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी पुलिस के साथ मौके पर पँहुचे