बख्तियारपुर: सालिमपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल, पटना रेफर
सोमवार की सुबह करीब 9 बजे सालिमपुर थाना अंतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर सूर्या होटल के समीप पटना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात ट्रक ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची सालिमपुर थाने की पुलिस ने जख्मी दोनों को सरकारी एंबुलेंस के सहयोग से इलाज हेतु बख्तियारपुर CHC पहुंचाया।