बख्तियारपुर: बख्तियारपुर नगर परिषद का "नो पार्किंग जोन" बोर्ड बना दिखावा, थाना चौक पर जाम की समस्या जस की तस!
बख्तियारपुर नगर परिषद द्वारा थाना चौक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास तक लगाए गए “NO PARKING ZONE” बोर्ड अब मज़ाक का विषय बन गए हैं। सड़क पर जाम की समस्या से निपटने के लिए लगाए गए इन बोर्डों का कोई असर नहीं दिख रहा है। बीते दिनों नगर परिषद के द्वारा बोला गया था कि जहां-जहां “नो पार्किंग” बोर्ड लगाए गए हैं,वहां किसी भी प्रकार के वाहन का ठहराव नहीं होगा।