भीलवाड़ा: राजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पारस जैन को जयपुर भेजा गया
भीलवाड़ा में पुलिस में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 49 अधिकारियों के तबादले किए हैं। पिछले करीब डेढ़ साल पहले आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस मल जैन का तबादला जयपुर कर दिया गया है।उनकी जगह शाहपुरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर कार्यरत राजेश आर्य को भीलवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।