बानसूर: बुटेरी के ग्रामीण 8 महीने से राशन वितरण बंद होने से परेशान
Bansur, Alwar | Apr 7, 2026 ग्राम पंचायत बुटेरी में पिछले सात-आठ महीनों से राशन वितरण ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय डीलर की दुकान पर लंबे समय से राशन नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को आसपास के गांवों से राशन लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन भेजकर पंचायत मांग की है।