तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में कुल चार लोग घायल होने की समाचार है। घायलों को अपने-अपने परिजनों की मदद से इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया गया। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली है।