देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र की स्टेशन रोड से लाए गए अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से सोमवार को लाए गए अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी, पुलिस से अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया, जहां पर शव का पोस्टमार्टम आज बुधवार को करा दिया गया।