राजनांदगांव: नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बाढ़ नियंत्रण के लिए टीम की गठित,24 घंटे के लिए अमले की तैनाती
राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपा है।आयुक्त ने उक्त नियंत्रण कार्य के लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है,जहां 24 घंटे के लिए अमले की तैनाती रहेगी,इसको लेकर कंट्रोल रूम टांकाघर में बनाया गया है और अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।