राजनांदगांव: चिखली चौकी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट,स्थायी वारंट व फरार आरोपी की पतासाजी के तहत 28 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।आरोपी हत्या का प्रयास,लूट,मारपीट और अन्य मामलों में फरार था जिसे गिरफ्तार कर चिखली पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है।